Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया जाएगा लोकार्पण

आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2025। राजनांदगांव जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरूआत आगामी सप्ताह होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले में  प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी है। प्रथम शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वी में 113 बच्चों के साथ इसका शुभारंभ होगा। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री अंकित चौहान एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता द्वारा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास रूम व हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया गया। बच्चों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की गयी एवं उनका हालचाल भी पूछा गया।
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के 113 बच्चों का प्रवेश पूर्ण कर लिया गया है। आवासीय विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल एवं मेस की सुविधा है। दोनों हॉस्टल के लिए अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हेतु चार सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है तथा पूरा कैम्पस सीसीटीवी की निगरानी में है। 12 क्लास रूम फेकल्टीस का चयन भी रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से डेमों के पश्चात किया जा रहा है। क्लास रूम में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही नीट-जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाएगी। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

      राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

      कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस