Ro no D15139/23

जगदलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

जगदलपुर, 7 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा गुरुवार 07 मई 2026 को आयोजित प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जगदलपुर शहर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस परीक्षा के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया था, जहाँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक परीक्षा संचालित की गई। इस केंद्र पर परीक्षा के लिए कुल 115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 63 छात्र उपस्थित हुए और 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन हेतु जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे, जिसके तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले ही केंद्र पर बुला लिया गया था। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सभी की सघन जांच की गई और इसके उपरांत ही उन्हें भीतर प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश के दौरान शिक्षकों द्वारा इंटरनेट से प्राप्त साफ-सुथरे मूल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान कर गहन सत्यापन किया गया। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं थी, उन्हें दो वर्तमान रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए एक विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था, जिसका कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षार्थियों को केवल हल्के रंग की हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े और पैरों में चप्पल पहनकर आने की अनुमति थी। केंद्र के भीतर जूता-मोजा, घड़ी, पर्स, बेल्ट, मोबाइल और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संचार साधनों को ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहा। यहाँ तक कि आभूषणों जैसे बाली, झुमके और कड़े या कलावा धागा पहनने पर भी सख्त पाबंदी लगाई गई थी।

जिला प्रशासन द्वारा उक्त परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सहायक समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने परीक्षा का सफल समन्वय सुनिश्चित किया।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात