Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में दिए अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 19 मई 2025/
 कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1,63,821 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,63,259 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 562 आवेदन विभिन्न कारणों से लंबित हैं, जिनका भी जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग के प्रकरणों पर विशेष जोर

कलेक्टर ने कहा कि नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार सहित राजस्व विभाग के सभी लंबित प्रकरणों का नियमों के अनुसार त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि समाधान शिविरों में प्राप्त मांग और शिकायतों के आवेदनों को भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने बैठक में स्वामित्व योजनांतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, पीएम आवास योजना की प्रगति, आयुष्मान कार्ड निर्माण, संस्थागत प्रसव की स्थिति, सिकल सेल स्क्रीनिंग, खाद-बीज वितरण, पशु टीकाकरण एवं महतारी वंदन योजना, राजस्व प्रकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को समस्त कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वाटर हार्वेस्टिंग और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने कहा कि जिन शासकीय भवनों में वर्षा जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था नहीं है, वहां इसे प्राथमिकता से निर्मित कराया जाए। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निवारण व प्रतितोष अधिनियम 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति कार्यालय स्तर पर गठित की जाए।

इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, अमृतलाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डीएन कश्यप एवं सभी एसडीएम व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक