Ro no D15139/23

ग्रामीण आबादी भूमि सर्वे के बाद अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन 07 मार्च से

प्रारंभिक प्रकाशन के 15 दिन के भीतर कर सकंेगे दावा-आपत्ति

धमतरी 06 मार्च 2025/ स्वामित्व योजना के तहत जिले के 501 राजस्व ग्रामों में स्थित ग्रामीण आबादी भूमि का ड्रोन से सर्वेक्षण कर अधिकार अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया जिले में जारी है। कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा जिले के अंतर्गत कुकरेल, धमतरी, मगरलोड, भखारा के क्रमशः 03, 03, 08, 02 कुल 16 ग्रामों के 35 शीटों का मसौदा मानचित्र आवश्यक सुधार एवं आबादी भूमि के सभी भूखण्डों को क्रमांकित कर संपत्ति धारकों का विवरण निर्धारित प्ररूप में प्रविष्ट कर उपलब्ध कराया गया है। प्ररूप अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन ’परिशिष्ट-7’ में किया जाना है। सूची में दर्शित ग्रामों के प्ररूप अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन 07 मार्च से संबंधित ग्राम पंचायत में कराया जाना है। प्रारंभिक प्रकाशन होने के तिथि से 15 दिन तक हितबद्ध व्यक्ति, प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेगा। तहसीलदार ई-कोर्ट में प्रकरण दर्ज कर ईश्तहार का ग्रामवार प्रकाशन करेंगे तथा निर्धारित 15 दिन तक दावा-आपत्ति प्राप्त कर सुनवाई के बाद प्रकरण का निराकरण करेंगे। प्रकाशन की अवधि में यदि किसी संपत्ति धारक द्वारा किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति नहीं किया जाता है तो अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही प्रारंभ कर अधिकार अभिलेख निर्माण की जा सकेगी। संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी कराना सुनिश्चित करें। सर्व साधारण के लिए उद्घोषणा जारी करने, सूचनाओं की तामिली की अभिस्वीकृति का पंजी संधारण करने एवं ई-कोर्ट में लंबित प्रकरणों की सूची तैयार करने के लिए तहसीलवार प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    कलेक्टर ने कुश्ती मुकाबलों का लिया जायजा, कहा—खिलाड़ियों की सुविधा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी   धमतरी, 21 अगस्त 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन…

    Read more

    जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, ट्राइफेड से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर

    जिला प्रशासन की पहल से कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच: अरुण सार्वा   जिले में एक दिवसीय ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ आयोजित — 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल