Ro no D15139/23

युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत प्राक्चयन परीक्षा 2 दिसम्बर को

युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 2 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह परीक्षा प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू, उरकुरा मार्ग, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट  www.tribal.cg.gov.in  पर किया जा सकता है। साथ ही इसी वेबसाईट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा सम्पूर्ण विवरण भरकर स्वयं परीक्षा केन्द्र में लाने कहा गया है।
क्रमांक-146/1249/ पाराशर

युवा रत्न सम्मान योजना में 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी, 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने एवं युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की दृष्टि से “युवा रत्न सम्मान” योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई है।

राज्य शासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत् व्यक्तियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने तथा प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

योजना के अनुसार साधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु कुल 01 युवा एवं 01 स्वैच्छिक संगठन का चयन किया जाएगा। चयनित युवा को ₹2.50 लाख तथा चयनित संगठन को ₹5.00 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रत्येक श्रेणी में 01 युवा को ₹1 लाख, एक पदक, प्रमाण पत्र एवं शॉल से सम्मानित किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास श्रेणी का सम्मान केवल महिलाओं/बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति/संस्था को एक ही श्रेणी में यह सम्मान एक से अधिक बार प्रदान नहीं किया जाएगा।

सम्मान हेतु पात्रता के अनुसार आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी एवं आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (वित्तीय वर्ष के अनुसार 1 अप्रैल को आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च को 29 वर्ष से कम होनी आवश्यक है।)
युवा रत्न सम्मान हेतु इच्छुक व्यक्ति/संगठन 30 नवंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, रूद्री, जिला धमतरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रभारी सहायक खेल अधिकारी   जे.पी. देव से मो. 9301007368 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    बिसाहुदास महंत उद्यानिकी महाविद्यालय मरवाही के स्थल बदलने की साजिश नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर 20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….