Ro no D15139/23

जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में आई तेजी

– जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण*

 

*- जिले के सहकारी समितियों में 32425 टन का भण्डारण*

 

*- किसानों को 19810 टन खाद का वितरण*

 

राजनांदगांव 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में तेजी आई है। जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम कुल 4 जिले आते है। खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 87387 टन का भण्डारण किया गया है, जो लक्ष्य का 59 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी अवधि में खरीफ 2025 में 151136 टन खाद भण्डारण का लक्ष्य था। जिसके विरूद्ध 73068 टन खाद का भण्डारण सहकारी समितियों में किया गया था, जो लक्ष्य का 48.35 प्रतिशत था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को विक्रय हेतु अधिक एवं पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण किया गया है एवं बैंक के कार्यक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार के खाद की कमी नहीं है। खरीफ वर्ष 2026 में सहकारी समितियों से 47710 टन खाद का वितरण कृषकों को किया जा चुका है तथा 39677 टन खाद समितियों में शेष है जो कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। इसी प्रकार गतवर्ष खरीफ वर्ष 2025 में इसी अवधि में सहकारी समितियों से 46927 टन खाद का वितरण कुषकों को किया गया था एवं शेष स्कंध 26142 टन था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को सहकारी समितियों से अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है एवं इस वर्ष समितियों में खाद का पर्याप्त स्टाक कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। खाद का भण्डारण एवं वितरण भी कृषकों के मांग अनुरूप किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 45650 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 32425 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 19810 टन खाद का वितरण किया गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 29500 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 15154 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 9027 टन खाद का वितरण किया गया है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 16070 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 12697 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 6802 टन खाद का वितरण किया गया है। कबीरधाम जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 57200 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 27111 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 12071 टन खाद का वितरण किया गया है।

  • Related Posts

    पल्स पोलियो और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में ही अनिवार्य रूप से एएनसी एंट्री करने के निर्देश

    जगदलपुर 25 जून 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में जिला टीकाकरण अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगामी पल्स पोलियो अभियान,…

    Read more

    मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

      अम्बिकापुर 25 जून 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह