Ro no D15139/23

सीड बॉल बनाकर प्रकृति बचाने की तैयारी, वनीकरण पर जोर

जशपुरनगर 08 जून 2026/ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायतों में सीड बॉल निर्माण की शुरुआत की गई है। वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं  की सहभागिता से बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी मानसून में विभिन्न बंजर एवं वन क्षेत्रों में फैलाया जाएगा।
सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद तथा स्थानीय वृक्ष प्रजातियों के बीजों से तैयार की जाती है। बारिश होने पर ये बीज प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों का रूप लेते हैं, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार होता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
जनपद पंचायत दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अभियान के तहत आम, जामुन, करंज, नीम, इमली एवं अन्य स्थानीय प्रजातियों के बीजों का लगभग 80000 सीड बॉल तैयार किया जा चुका है।
ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल निर्माण में भाग लेते हुए इसे प्रकृति संरक्षण का सरल एवं प्रभावी माध्यम बताया। तैयार सीड बॉल्स को वर्षा ऋतु के दौरान पहाड़ी, वन एवं अनुपयोगी भूमि पर वितरित किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने अपील की है पर्यावरण संरक्षण कि इस मुहिम में सभी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो कर हरित जशपुर के निर्माण में अपना योगदान देवे और जशपुर को हरा भरा एवं खुशहाल बनाए।
सीड बॉल निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों,युवाओं, स्व सहायता समूह की महिलाएं के साथ साथ हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट के हर्षा ट्रस्ट और बी पी एम बिहान की सक्रिय भागीदारी है।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन