Ro no D15139/23

जिले में खरीफ सीजन में खेती-किसानी के लिए तैयारी जोरों पर

*- पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध*

*- किसान कमल नारायण, घनश्याम एवं ललिता ने पर्याप्त खाद मिलने पर संतोष जाहिर किया*

राजनांदगांव 01 जून 2026। जिले में खरीफ सीजन में खेती-किसानी के लिए तैयारी जोरों पर है और किसानों में उत्साह है। किसान सहकारी समितियों में जाकर खाद एवं बीज की खरीदी कर रहे है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने खरीफ सीजन में खेती-किसानी को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद-बीज का वितरण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंगदई के किसान श्री कमल नारायण साहू ढाबा सोसायटी में खाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 35 डिसमिल जमीन है। आज यहां 3 बोरी यूरिया, 3 बोरी डीएपी, 3 बोरा पोटाश खाद की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान श्री कमल नारायण साहू ने बताया कि आज जरूरत के हिसाब से खाद मिल गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने से किसानों में खुशी है।

ग्राम फरहद के किसान श्री घनश्याम पटेल ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ जमीन है और आज वे ढाबा सोसायटी से खाद एवं राखड़ लेकर जा रहे हैं। वे महामाया धान की फसल लेंगे। उन्होंने बताया कि 30 से 35 कट्टा धान का उत्पादन हो जाता है। जिसे वे कृषक उन्नति योजना के तहत बिक्री करेंगे। ग्राम सिंगदई की ललिता साहू ने बताया कि उनके पास साढ़े 4 एकड़ कृषि भूमि है। वह ढाबा सोयायटी खाद लेने पहुंची थी। उन्होंने सोसायटी से 5 बोरी यूरिया, 5 बोरी पोटाश एवं 5 बोरा डीएपी क्रय किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी से समय पर खाद मिलने से खेती-किसानी का कार्य समय पर प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान की बिक्री से बहुत लाभ मिल रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात