Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण सहित हुई फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल

रायपुर, 24 जनवरी 2025/ राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई। इस अवसर पर डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस बार 17 सुरक्षा बल की टुकड़ी परेड में शामिल होंगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुलिस एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉय्ाज, घुड़सवार बल, बैंण्ड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस का प्लाटून विशेष रूप से शामिल हैं। सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा हैं। इसके सहायतार्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुजूर (आई.पी.एस.) एवं सेनानी श्री प्रफुल्ल ठाकुर (आई.पी.एस.) होंगे।

रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई। आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई।

रिहर्सल में परेड कमाण्डर श्री हर्षित मेहर परीवाक्षाधीन आईपीएस के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 17 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का की अभ्यास प्रस्तुति दी गई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    *जमाखोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश* *अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त* *अफवाह या दुष्प्रचार से आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह* *एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता