Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मैनपाट दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, शांति व्यवस्था के लिए लगाई गई मजिस्ट्रियल ड्यूटी

अम्बिकापुर 05 जुलाई 2025/  सरगुजा जिले के मैनपाट में 07 जुलाई से 09 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की  पूरी तैयारियां जारी  है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी और श्री सीतापुर एसडीएम श्री नीरज कुमार कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मजिस्ट्रियल ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की है कि तहसीलदार सीतापुर श्री गोविन्द्र सिन्हा, तहसीलदार मैनपाट श्रीमती ममता रात्रे और तहसीलदार बतौली श्रीमती तारा कुमारी सिदार को तिब्बती बौद्ध मठ (गोम्पा प्रार्थना कक्ष मोनेस्टरी), रोपाखार मैनपाट का दायित्व सौंपा गया है। अम्बिकापुर एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार लूण्ड्रा सुश्री चित्ररेखा चन्द्रवंशी और नायब तहसीलदार सीतापुर श्री तुषार मानिक को शैला रिसार्ट मैनपाट की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह, तहसीलदार दरिमा श्री अमन चतुर्वेदी और तहसीलदार सुश्री रूपाली मेश्राम को करमा रिसार्ट मैनपाट में ड्यूटी पर लगाया गया है। उदयपुर एसडीएम श्री बनसिंह नेताम और नायब तहसीलदार राजापुर श्री सर्वेश कुमार पटेल को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मैनपाट में तैनात किया गया है। एयरपोर्ट दरिमा पर अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, तहसीलदार श्री जयेंद्र सिंह, तहसीलदार श्री विकास जिंदल और दरिमा नायब तहसीलदार श्री अजय कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
हैलीपेड नंबर 01 रोपाखार पर लूण्ड्रा नायब तहसीलदार श्री मोईनुद्दीन खान और हैलीपेड नंबर 02 मैनपाट पर कुन्नी नायब तहसीलदार श्री उमेश कुमार तिवारी तैनात रहेंगे। स्थानीय सर्किट हाउस अम्बिकापुर पर अम्बिकापुर तहसीलदार श्री उमेश कुमार बाज और तहसीलदार श्री जयेश कंवर को जिम्मेदारी दी गई है।
फारेस्ट रेस्ट हाउस मैनपाट पर मैनपाट नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रांजल गोयल ड्यूटी पर रहेंगे। देव हेरीटेज मैनपाट पर लूण्ड्रा नायब तहसीलदार श्री निखिल श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार श्री लकेश्वर प्रसाद तैनात रहेंगे। कमलेश्वरपुर चौक मैनपाट पर बतौली नायब तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार कंवर और प्रवेश मुख्य द्वार तिब्बती कैंप नंबर 01 पर सीतापुर नायब तहसीलदार श्री रामसेवक पैकरा की ड्यूटी लगाई गई है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सौंपे गए क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखें, कार्यक्रम के दौरान समन्वय सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री का यह दौरा मैनपाट क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल