Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य शहरी विकास अभिकरण, रायपुर को भेजा गया है। प्रस्ताव में कलेक्ट्रेट परिसर सहित शहर के चार प्रमुख स्थलों पर शौचालय निर्माण एवं संचालन-संधारण कार्य शामिल है।

नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर एवं थोक सब्जी मंडी, सुभाषनगर में 10-सीटर टाइप-1 आकांक्षीय शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं स्वच्छता चेतना उद्यान तथा  सरगंवां पुष्पवाटिका में 6-सीटर टाइप-1 आकांक्षीय शौचालय स्थापित किए जाने की योजना है।

प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के साथ-साथ शौचालयों के संचालन एवं संधारण की व्यवस्था भी की जाएगी। चारों शौचालयों के निर्माण एवं संचालन-संधारण के लिए कुल 144.29 लाख रुपये की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया है।

नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप  ने बताया  कि इन आधुनिक शौचालयों के निर्माण से नागरिकों, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों एवं शहर में आने वाले आगंतुकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सार्वजनिक शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के उद्देश्यों को साकार करने के साथ-साथ शहर में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को और सुदृढ़ करेगी।

स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात संबंधित स्थलों पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे अम्बिकापुर शहर में सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान