Ro no D15139/23

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण जिले में 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

कोरबा, 17 अगस्त 2026/मानसून अवधि में अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव, तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क-पुल-पुलियों के प्रभावित होने की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों एवं रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में 18 अगस्त 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त 2026 को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों, क्षमता एवं आपसी समन्वय का आकलन करना तथा प्रभावी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म को मजबूत करना है। इसके अंतर्गत जिला स्तर पर बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के साथ ही विभिन्न अधिकारियों एवं विभागों की भूमिका का भी परीक्षण किया जाएगा।
अभ्यास के दौरान जिला, तहसील एवं मैदानी स्तर पर समन्वय एवं संचार व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने, सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था, आपातकालीन संचार एवं अंतिम छोर तक संपर्क व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा उपलब्ध मानव संसाधन, उपकरण, वाहन, नाव, लाइफ जैकेट, मेडिकल किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान