राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़, इंडोनेशिया से आए कलाकारों की प्रस्तुति

जैसे जैसे उत्साह बढ़ता है कहानी बढ़ती है। संगीत तीव्र होता जाता है।
आंखों की मुद्राओं से बताया जा रहा है कि किस तरह सीता जी का हरण हुआ।
दर्शकों के लिए चकित करने वाला दृश्य।
बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों के अद्भुत सुरों के साथ बढ़ रही रामकथा।


केवल भाव मुद्रा में ही पूरे प्रसंग का जीवंत वर्णन।

यह बड़ी बात है कि इस कला में उनकी सांस्कृतिक धरोहर भी है और राम जैसे उदात्त चरित्र को अपनाने की चेष्टा भी।

रावण का प्रवेश हुआ और अब रावण की हरण की चेष्टा दिख रही है।

खास बात यह है कि सीता जी का स्पर्श किये बगैर अपनी चेष्टाओं से ही कलाकार ने रावण द्वारा हरण का दृश्य दिखाया
यह एक बैले जैसी प्रस्तुति है।
आखिर में स्थानीय भाषा में गीत भी गाये जा रहे हैं जिससे पूरी कथा स्पष्ट हो रही है।

अशोक वाटिका का दृश्य, इसमें हनुमान जी मुद्रिका लेकर जाते हैं। आरम्भ हुआ है।
हनुमान जी ने जो लंका दहन किया और भयंकर ऊर्जा से लंका का नाश किया। उसकी अभिव्यक्ति है।
हनुमान जी मुद्रिका लेकर पहुंचते हैं और श्री राम को दिखाते हैं।
आखिर चरण में राम रावण युद्ध होता है। लक्ष्मण राम के हाथों धनुष देते हैं।
रोचक बात यह भी है कि हनुमान जी भी रावण के साथ द्वंद्व कर रहे हैं।
राम और सीता पुनः एक होते हैं।
आगे राम सीता, फिर लक्ष्मण, पीछे हनुमान जी।
तुमुल ध्वनि से लोगों ने किया जयजयकार।
आवाज इतनी गूंजी है कि इंडोनेशिया तक पहुंच गई लगती है

राम का यह चरित्र एक महिला ने निभाया है। श्रीयानी बाली द्वीप से हैं।
उन्होंने आज अपने साथियों के साथ जो प्रस्तुति दी उसने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

*नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा* *बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री…

छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

*28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई* रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *