Ro no D15139/23

विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने राज्योत्सव 2025 को बनाया यादगार

राज्योत्सव 2025 का समापन

– विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी गई शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी

राजनांदगांव 06 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया गया। राज्योत्सव के तृतीय दिवस जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही श्रीमती कामनी साहू के छत्तीसगढ़ी लोक गीतों ने समा बांधा। चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा प्रस्तुति दी गई। आस्था, अभिलाषा व महासमुंद जिले से आए दिव्यांग कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संस्थानों के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से राज्योत्सव 2025 के आयोजन को यादगार बनाया। विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ