Ro no D15139/23

स्वच्छता सर्वेक्षण: स्वच्छता सुपर लीग में राज्य के तीन राज्य शामिल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया पुरस्कार

नई दिल्ली/रायपुर । भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में जुड़ी नई श्रेणी स्वच्छता सुपर लीग (एसएसएल) में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने एसएसएल में स्थान बनाया । इस लीग में पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन स्थानों पर तथा वर्तमान वर्ष में शीर्ष 20 प्रतिशत में स्थान बनाने वाले शहर शामिल हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को छत्तीसगढ़ के प्रॉमिसिंग (Promising) स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है।
नई दिल्ली में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों को बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजेता निकायों के महापौर व अध्यक्षों ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया। इस आयोजन में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए।

नगर पंचायत बिल्हा 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर में शामिल हुआ है। वहीं बिलासपुर तीन से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा, कुम्हारी 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के इन तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों पर स्थान बनाया है।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना