Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किस्त की राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण

जिले के 1 लाख 8 हजार 671 किसान को 24 करोड़ 52 लाख रूपए से लाभान्वित
राजनांदगांव 25 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के भागलपुर जिले में आयोजित किसान सम्मान समारोह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 19वीं किस्त की राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई। किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 8 हजार 671 किसानों के खातों में आधार आधारित प्रणाली के माध्यम से 24 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान किया गया। किसान सम्मान समारोह के सीधा प्रसारण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र सुरगी के सभागार में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर साहू, श्री एसके सिंह, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की प्रमुख श्रीमती अंजली घृतलहरे एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने किसानों को जल संरक्षण के महत्व एवं वर्तमान जरूरत के संबंध में जानकारी दी और जल संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। उन्होंने वर्तमान में बोर उत्खनन कार्य अधिक होने के कारण जल स्तर को बढ़ाने हेतु बोरवेल रिचार्जिंग के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण, पुराने तालाबों में जल संग्रहण करने एवं ग्रीष्मकाल में धान की जगह कम पानी वाले फसल लगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया। सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर साहू ने ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने एवं उसके बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने, खेती की लागत को कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। श्री एसके सिंग ने कृषि में विभिन्न फसलों की जानकारी एवं फसल चक्र परिवर्तन के बारे कृषकों को अवगत कराया। डॉ. अतुल डांगे ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एसएस देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती ईश्वरी ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जेएस खेंगर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री मनीष सिंह, श्री आशीष शुक्ला, श्री जितेन्द्र मेश्राम, श्रीमती मंजूलता मेरावी सहित किसान संगवारी, कृषक, स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ