Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री द्वारा  नरेंद्र मोदी राज्य स्तरीय राज्योत्सव स्थल से सांकेतिक रूप में आवास योजना के हितग्राहियों को कराया जाएगा गृह प्रवेश

रजत जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर जिले के 13000 हितग्राही करेंगे गृह प्रवेश

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित होगा।
राज्योत्सव स्थल रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कार्यक्रम किया जाएगा। वर्ष 2016 से 2026 तक स्वीकृत आवास 112355 हैं जिनमें कुल 81466 आवास पूर्ण  हो चुके हैं।ं 13000 हितग्राहियों के आवास में गृह प्रवेश होना है।
01 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के सभी ग्राम पंचायत में सामूहिक गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान नवनिर्मित घरों में दिए, रंगोली, पारंपरिक साज सज्जा से सजाया जाएगा। लाभार्थियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र, स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी जनपदों में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से ग्राम पंचायत में  कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए  नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा के संबंध में सेतु निर्माण विभाग ने दिया स्पष्टीकरण

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/  नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा, 10 कि.मी. घूमकर जाना पड़ रहा के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है…

    Read more

    01 जून से अब तक जिले में 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज, सर्वाधिक मनोरा में

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ जिले में 01 जून से अब तक 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 5931.10 मिमी रही…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस