Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र के रोड शो, विशेष प्रस्तुतियों से हुआ स्वागत

जैनम मानस के सामने – जीएसटी पॉइंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो प्रारंभ हो गया है।

काफिला जैसे ही “जैनम मानस के सामने – जीएसटी पॉइंट” पहुँचा, हजारों की संख्या में नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

चारों ओर देशभक्ति के नारे गूंज उठे।

जनसमूह ने प्रधानमंत्री पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर जनता के उत्साह का अभिवादन किया।

प्रशासन और सुरक्षा बलों की व्यवस्था में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

मंदिर हसौद क्रॉसिंग – लखपति दीदी पॉइंट

प्रधानमंत्री का काफिला अब “मंदिर हसौद क्रॉसिंग – लखपति दीदी पॉइंट” पर पहुँचा है। यहाँ महिलाओं का उत्साह चरम पर है लखपति दीदी समूह की महिलाएँ रंग-बिरंगे परिधानों में प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत कर रही हैं। प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पगुच्छों से वर्षा की जा रही है।

मोदी जी ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया।

महिलाओं ने “नारी शक्ति – मोदी सरकार” के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पूरा क्षेत्र उल्लास, सम्मान और अनुशासन के वातावरण में डूबा हुआ है।

टी पॉइंट नवारा रायपुर – नक्सल मुक्त भारत पॉइंट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का काफिला अब टी पॉइंट नवा रायपुर – नक्सल मुक्त भारत पॉइंट से गुजर रहा है। यहाँ लोगों ने जोश और देशभक्ति के साथ प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

युवा वर्ग ने “नया भारत – नक्सल मुक्त भारत” के जयघोष लगाए।

प्रधानमंत्री पर पुष्पवर्षा की गई और प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता के उत्साह का प्रत्युत्तर दिया।

पूरा क्षेत्र देशभक्ति और गर्व की भावना से सराबोर है, सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था कड़ी एवं प्रभावी रही।

फेसिलिटी सेंटर – प्रधानमंत्री आवास योजना पॉइंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अब “फेसिलिटी सेंटर – प्रधानमंत्री आवास योजना” पॉइंट पर पहुँचा है।

यहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परिवारों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी जनता की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

जनसमूह में अभूतपूर्व उत्साह और व्यवस्था पूर्ण अनुशासन दिखाई दे रहा है।

प्रशासन एवं सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभाले हुए हैं, माहौल उत्सवमय और ऊर्जा से भरा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक रोड शो नवा रायपुर क्षेत्र में जन-जन के उत्साह, पुष्पवर्षा और अनुशासन के बीच सम्पन्न हुआ।

हर पड़ाव पर नागरिकों ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया, और प्रधानमंत्री ने भी जनता के प्रेम व आशीर्वाद को नमन किया। प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय और ऐतिहासिक रहा।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?