प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

*अपने क्षेत्र के होनहार बच्चों को दिलाएं राष्ट्रीय पहचान*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्यभर के नागरिकों, संस्थाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के 5 से 18 वर्ष की आयु वाले उन बच्चों को इस सम्मान के लिए 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कराएं, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि नामांकन https:@@awards-gov-in पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र बच्चों के लिए नामांकन की आयु सीमा 5 से 18 वर्ष तय की गई है। कोई भी व्यक्ति या संस्था ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को नामांकित कर सकती है। इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन के लिए पंजीकरण के दौरान आवेदकों को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार संख्या सहित अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 श्रेणी का चयन कर आवेदन भरना होगा। आवेदन पत्र में उपलब्धियों का 500 शब्दों का संक्षिप्त विवरण, आवश्यक दस्तावेज (पीडीएफ, अधिकतम 10 फाइलें) और हालिया फोटो (जेपीजी/पीएनजी) अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन ड्राफ्ट के रूप में सेव कर अंतिम तिथि से पहले संपादित कर जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी व आवेदन हेतु https:@@awards-gov-in पर विजिट करें। सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से देशभर के युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियों को पहचान देना और बच्चों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

  • Related Posts

    मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप

      माता मावली मेले में विकास की सौगात 2.36 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, 12 फरवरी 2026/ नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली…

    Read more

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 4.73 करोड़ रुपये जारी अब तक 14,518 किसानों को मिला 51.51 करोड़ का भुगतान रायपुर, 12 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट