Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियानः अब हर माह दो दिन मिलेगा गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क प्रसवपूर्व परामर्श एवं जांच

37 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1122 गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ, 213 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाएं चिन्हांकित

अम्बिकापुर 25 मई 2025/  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में माह के 9 और 24 तारीख को विशेष प्रसवपूर्व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पहले यह अभियान केवल 9 तारीख को आयोजित होता था, लेकिन अब इसे हर माह दो बार किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिले के 37 स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 1122 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया। इनमें से 213 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भवती के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं, जबकि शेष 722 महिलाओं को जांच, उपचार एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रहीं हैं।
अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं चिन्हांकित उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा दल की तैनाती की गई थी।इस अवसर पर नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

सुरक्षित मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य में सुधार
इस योजना के माध्यम से गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही की महिलाओं को एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी जटिलताओं की पहचान कर समय पर इलाज और परामर्श दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है जो एएनसी सेवाओं से छूट गई हैं या अधूरी सेवाएं प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे माह की 9 और 24 तारीख को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल