Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढावा

रायपुर, 20 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में हितग्राही परिवार को न केवल बिजली बिल में राहत मिल पा रहा हैं, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सक्ती जिले के डभरा की निवासी श्रीमती सरस्वती अहिरवार इसका सशक्त उदाहरण बनी हैं।

श्रीमती सरस्वती अहिरवार शुरू से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रही हैं। सौर ऊर्जा समाधान की खोज में रहीं सरस्वती जी के लिए योजना एक सुनहरा अवसर साबित हुई। उन्होंने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराई। अत्याधुनिक पैनलों से उत्पन्न स्वच्छ बिजली ने उनके घर की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बिजली बिल का बोझ भी कम किया।

श्रीमती सरस्वती ने बताया कि सोलर पैनल लगने से उन्हें दोहरे लाभ मिल रही हैं एक ओर बिजली बिल में बचत, दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और सुकून। लगभग 8 महीने पहले लगाए गए इन पैनलों से वह प्रत्यक्ष रूप से कार्बन उत्सर्जन कम करने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा यह मेरे पर्यावरण प्रेम की साकार अभिव्यक्ति है। मुझे खुशी है कि अपने घर से ही स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन कर रही हूँ।

इस योजना के अंतर्गत उन्हें सरकार से सब्सिडी भी मिली, जिससे यह निवेश और अधिक सुगम हो गया। श्रीमती सरस्वती का मानना है कि हर व्यक्ति को स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को बदला है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में उनके प्रयासों को भी मजबूत किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आम नागरिकों की आकांक्षाएँ और सामाजिक लक्ष्य दोनों पूरे हो रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिल रहा है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?