Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सफल कदम

छत पर सोलर पैनल लगाकर हितग्राही ऊर्जा, पर्यावरण व पैसे तीनों का एक साथ कर रहे  संरक्षण
अब हर महीने बिजली बिल में हो रही हजारों की बचतः- हितग्राही डॉ बी पी विश्वकर्मा

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज देश के हर घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आमजन की आर्थिक बचत का जरिया भी बन रही है। पीएम सूर्यघर योजना से सरकार लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़ने का अवसर दे रही है, जिससे उनका बिजली पर खर्च घट रहा है और पर्यावरण को भी संरक्षण मिल रहा है, साथ ही उन्हें सस्ती और सतत बिजली का स्रोत उपलब्ध हो रहा है, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बना रहा है।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से शहर के रविशंकर शुक्ल नगर में एचआईजी-15 निवासी डॉ बीपी विश्वकर्मा ने अपनी घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाया है। छत पर सोलर पैनल लगाकर हितग्राही  ऊर्जा, पर्यावरण व पैसे तीनों का एक साथ संरक्षण कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सब्सिडी प्रदान की गई, जिससे सोलर पैनल की कुल लागत में उल्लेखनीय कमी आई। अब उनके घर की बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और मासिक बिजली बिलों में भी राहत मिली है।  हितग्राही डॉ विश्वकर्मा ने योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों से हटकर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बड़ी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि पहले जहाँ हर महीने बिजली का खर्च उनकी जेब पर भारी पड़ता था, अब वही राशि उनकी बचत का हिस्सा बन गई है। सोलर पैनल से ही घरेलू खपत की बिजली खुद पूरी कर रहे है, जिससे उन्हें अधिक बिजली बिल के भुगतान से राहत मिली है। साथ ही हर महीने बिजली बिल में हजारों की बचत हो रही है।  उन्होंने कहा कि अब उनके घर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होने अब हर महीने बिजली बिल में हो रही हजारों की बचत से बिजली कटौती की समस्या खत्म हो गई है। साथ ही सोलर पैनल से पंखा, बल्ब, टीवी, एसी और अन्य उपकरण आसानी से चल रहे हैं।
डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने हरित ऊर्जा अपनाने का निश्चय किया। ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिनों के अंदर ही  विभागीय स्वीकृति मिली एवं उनके छत पर 1.90 लाख रुपए की लागत से 3 किलोवाट का सोलर पैनल लग गया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से तत्काल 78 हजार की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। करीब 7 माह पहले उनकी छत घर पर सोलर पैनल स्थापित हुई।
योजना का लाभ लेने से पहले घरेलू बिजली 5-6 हजार प्रतिमाह उन्हें भुगतान करना पड़ता था, अब वहीं  बिजली बिल आधे से घटकर 500 से 1000 तक सिमट गया है। हितग्राही डॉ विश्वकर्मा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि अब हमारा परिवार बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गए हैं साथ ही पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी भी निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा भी योजना में 30 हजार तक सब्सिडी दी जा रही है, जल्द ही वे 2 किलोवाट का अतिरिक्त सोलर पैनल अपनी छत पर लगवाएंगे और अपनी घरेलु बिजली खपत की पूर्ति करेंगे साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में प्रवाहित कर बिजली उत्पादन में योगदान देंगे। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की इस योजना ने हमें बिजली खपत में आत्मनिर्भर बना दिया है। अब हम न केवल बिजली बचा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?