Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वनांचल के घर हुए रोशन: उपभोक्ता बने ऊर्जादाता

*धमतरी जिले का छोटा गाँव बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल*

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ धमतरी जिले के वनांचल नगरी क्षेत्र का छोटा सा ग्राम उमरगांव अब “ऊर्जा आत्मनिर्भरता” की नई कहानी लिख रहा है। यहाँ के निवासी श्री धरमदास मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी की हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पन्न कर ‘उपभोक्ता से ऊर्जादाता’ बन गए हैं।

श्री मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट की कुल लागत 1.40 लाख रुपए रही, जिसमें से 60 हजार रुपए की सब्सिडी उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त हुई। केवल 14 हजार रुपए अग्रिम राशि का भुगतान कर उन्होंने शेष राशि बैंक ऋण के माध्यम से पूरी की। पहले हर महीने 800 से 1000 रुपए तक का बिजली बिल भरने वाले श्री मानिकपुरी का अब बिल शून्य है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से उन्हें हर माह आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है। श्री मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को देखकर ही मैंने निश्चय किया था कि अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाऊँगा। आज यह निर्णय मेरे परिवार के लिए बेहद लाभदायक साबित हुआ है।

*हर घर बनेगा ‘ऊर्जा का घर’*
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के हजारों परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत 30 हजार से 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता के अनुसार दी जाती है। आवेदक पीएम सूर्यघर पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से पंजीयन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चयनित वेंडर द्वारा सोलर संयंत्र की स्थापना के बाद डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर लगाया जाता है और सत्यापन उपरांत सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को बैंक से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

*ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम*
श्री मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने आम जनता के जीवन में उजाला भर दिया है। अब हम बिजली उपभोक्ता नहीं, ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं। इससे न केवल घरेलू खर्च घटा है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है। वनांचल के उमरगांव जैसे गाँवों में सौर ऊर्जा का यह उजाला अब आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल