Ro no D15139/23

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा कार्य पर अनुपस्थित कर्मचारी नंद सिंह को उसकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

कोरबा 06 मई 2025/कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के पत्र क्रमांक 815 दिनांक 03 मई 2025 के द्वारा श्री नंद सिंह दैनिक वेतन भोगी जिला न्यायालय कोरबा को बिना किसी सूचना के अपने कार्य पर अनुपस्थित रहने के संबंध में इस आशय का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि ‘‘जिला नाजिर नजारत अनुभाग कोरबा द्वारा सूचित किया गया है कि आप दिनांक 31.01.2025 से 03.02.2025 तक तीन दिवस तक अवकाश पर थे, जिसके पश्चात दिनांक 04.02.2025 से आज दिनांक 03.04.2025 तक अपने पदीय कार्य से बिना किसी सूचना एवं आवेदन पत्र के अनुपस्थित हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का विगत 02 माह से अपने पदीय कर्तव्य पर बिना सूचना के तथा बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित रहना शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शित करती है। आपका इस स्थापना में कार्यालय के आदेश क्रमांक 298/दो-11-02/2018 कोरबा दिनांक 21.12.2022 के द्वारा वाटरमेन के पर पर आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उपरोक्त आदेश क्रमांक 298 दिनांक 21.12.2022 में नियुक्ति की शर्तें कंडिका 05 में यह लेख है कि ‘‘किसी भी पक्ष के द्वारा 01 माह पूर्व नोटिस अथवा 01 माह का वेतन एवं भत्ते देकर सेवा समाप्त की जा सकती है।‘‘ तथा कंडिका 10 में यह लेख है कि- ‘‘नियुक्त कर्मचारी की कार्य व्यवहार एवं आचरण संतोषजन न पाये जाने पर अथवा अन्य कारणों से उनकी सेवायें एक माह का नोटिस देकर बिना कोई कारण बताये समाप्त की जा सकती है।‘‘ आपको बिना कारण एवं सूचना के कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कृत्य जो शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शित करता है। इस हेतु क्यों न आपकी सेवा समाप्त की जाये, के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण 01 सप्ताह के भीतर इस कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एकपक्षीय कार्यवाही करते हुये सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जावेगी। अतः उक्त संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु आपको अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।‘‘
  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ