Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य में लापरवाही बरतने पर 02 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित एवं 01 सचिव को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर 02 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में पीएम आवास योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनाधिकृत रूप से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर 02 ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। वहीं शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना के संचालन में रूचि नहीं लिए जाने एवं कार्य में लापरवाही किये जाने पर 01 सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत पम्पापुर  में पदस्थ सचिव श्री शम्भूशंकर सिंह बैठक में अनाधिकृत रूप से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। ग्राम पंचायत में जनमन योजना अन्तर्गत 31 आवास स्वीकृत हैं, जिसमें से एक भी आवास पूर्ण नहीं है। इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत गेरसा में पदस्थ सचिव श्री मनबहाल राम अनाधिकृत रूप से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। ग्राम पंचायत में जनमन योजना अन्तर्गत 24 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 07 आवास पूर्ण है। इससे स्पष्ट होता है कि इन सचिवों के द्वारा शासन की महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ली जा रही है, जो कि कार्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार इनका कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत एवं दण्डनीय है। उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से इन्हें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री शम्भूशंकर सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत अंबिकापुर तथा श्री मनबहाल राम का मुख्यालय जनपद पंचायत सीतापुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कार्य में लापरवाही पर ग्राम पंचायत रघुपुर के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी-

बैठक में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत रघुपुर के आवास प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत में 67 आवास स्वीकृत हैं जिसमें आज दिनांक तक एक भी आवास पूर्ण नहीं है। ग्राम पंचायत रघुपुर के सचिव श्री श्याम कुमार गुप्ता द्वारा शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना के संचालन में रूचि नहीं लिए जाने एवं कार्य में लापरवाही किये जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार कार्य में लापरवाही किये जाने के फलस्वरूप क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत कार्यवाही का जावे। उक्त संबंध में समाधानकारक उत्तर 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने कहा गया है अन्यथा इनके विरूद्ध कड़ी एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?