Ro no D15139/23

प्रयास स्कूल के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं प्रवीण्य सूची में शामिल छात्राओं को प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने दी बधाई

छात्रों को सफलता के लिए किया प्रेरित  
विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

अम्बिकापुर 17 मई 2025/ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर वृक्षारोपण भी किया।

श्री बोरा ने विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा खुशबू बारिक एवं दिव्या चौहान को राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची (टॉप 10) में स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि,
जीवन बहुत लंबा है और उसकी दिशा आपके आज के प्रयासों से तय होती है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। जैसे आपने अभी सफलता अर्जित की है, वैसा ही परिश्रम करते रहें तो भविष्य में भी सफलता निश्चित है।

उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी आकांक्षाएं जानी। कई छात्रों ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। इस पर श्री बोरा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के योगदान को विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण बताया।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं के शत प्रतिशत रिजल्ट की सराहना करते हुए प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को भी बधाई दी।
इस दौरान विभाग के उप सचिव यू के राजपूत, सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला, विभाग के अधिकारी,स्कूल के प्राचार्य शिक्षक, प्रावीण्य सूची प्राप्त छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक