Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव शहला निगार ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

*बाल देखरेख संस्थाओं में प्रत्येक बच्चे के लिए बने व्यक्तिगत देखभाल योजना, शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास पर विशेष जोर*

 

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार ने सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थाओं में निवासरत प्रत्येक बच्चे के लिए इंडिविजुअल केयर प्लान (व्यक्तिगत देखभाल योजना) अनिवार्य रूप से तैयार की जाए, ताकि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध कार्य किया जा सके।

 

बैठक में प्रमुख सचिव ने रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की बाल देखरेख संस्थाओं में बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों तथा समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसके सर्वांगीण विकास के लिए व्यक्तिगत योजना तैयार की जाए।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि सभी बाल देखरेख संस्थाओं में प्रत्येक बच्चे का व्यक्तिगत देखभाल योजना समयबद्ध रूप से तैयार कर उसका नियमित मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, कौशल विकास, मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समन्वित प्रयास किए जाएं, ताकि उनके पुनर्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार हो सके।

 

प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार ने अधिकारियों से संस्थाओं के संचालन, बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं, पुनर्वास तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और विकासोन्मुख वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का सर्वोत्तम हित सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए और सभी व्यवस्थाएं गुणवत्ता एवं जवाबदेही के साथ संचालित हों।

 

बैठक में एजेंडा के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

बैठक में रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तथा विभाग के अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान