Ro no D15139/23

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

अम्बिकापुर प्रवास के दौरान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कहा— माँ बनभौरी के दरबार में मिलती है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा*

रायपुर, 21 जुलाई 2026। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध माँ बनभौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

पूजन-अर्चना के पश्चात श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि माँ बनभौरी का यह पावन धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ आकर सदैव आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि देवी माँ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख और समृद्धि का वास हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्रदेश की पहचान है। ऐसे प्राचीन और श्रद्धा के केंद्र केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं। राज्य शासन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन तथा सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिले।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने माँ बनभौरी से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ बनभौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान