Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 25 प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा
विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर बनाए आत्मनिर्भर
बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसके लिए की जा रही विशेष पहल
आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 19 मई 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप सचिव श्री बी. के. राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, सभी जनपद सीईओ और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकता, सहायिका और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के छात्रावास-आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूरा करने के लिए कहा है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बैठक में बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा और उनकी जरूरतों का  विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान चलाया जा रहा हैं और जल को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की पहल की जा रही है। सभी शासकीय और अशासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
प्रमुख सचिव ने पीएम जन मन योजना और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने योजना के तहत 25 प्रकार की योजना का लाभ गांव, कस्बों  तक पहुंचाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति, बिजली की सुविधा, दूरस्थ अंचलों और बसाहटो तक सौर सुजला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड, जन-धन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, राशनकार्ड का लाभ सभी परिवारों को देने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला है। यहां पर पर्यटन के तहत पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी दी जा सकती है, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उद्यान विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के तहत सब्जियों के बीज, मछली पालन, खेती की आधुनिक पद्धति सहित योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा।
प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि आश्रम छात्रावास के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय से पहले छात्रवृत्ति मिल सके।

  • Related Posts

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ कृमुख्यमंत्री श्री साय

    राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओं को किया समर्पित

    विकास की दी सौगात रु 84.69 लाख रुपए के कुल 6 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भवन में लगे स्वास्थ्य, आजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का भी किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक