Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 18 मई 2025/ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत खाला के कोरवा पारा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राही वितुल राम/ध्रुवा, शनिलाल/धुनधो तथा जलनी/धुनधो के आवासों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कुछ आवासों में किचन प्लेटफार्म एवं विंडो (खिड़की) का निर्माण पर गंभीरता दिखाते हुए इन सुविधाओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्री बोरा ने श्री आर.एस. सेंगर, सीईओ, श्रीमती निलीमा कुसरे, तहसीलदार, श्री प्रवीण, पंचायत सचिव एवं श्री रामप्रकाश, रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि शीघ्रता से किचन प्लेटफार्म और खिड़की निर्माण का कार्य पूरा किया जाए ताकि हितग्राहियों को आवास की पूर्ण सुविधा प्राप्त हो सके।
इस निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भी संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। प्रमुख सचिव महोदय ने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचेगा।
ग्राम वासियों ने शासन और प्रशासन की इस सक्रियता के लिए आभार जताया।

  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक