Ro no D15139/23

विद्यालयों में प्राचार्य मिशन 40 डेज की गतिविधियों का शत प्रतिशत करें क्रियान्वयन-कलेक्टर रोहित व्यास

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की हुई समीक्षा बैठक
जशपुरनगर 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले के प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छमाही परीक्षा परिणाम की समीक्षा की।

कलेक्टर रोहित व्यास ने बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्याे को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यालय ग्राम के जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए आग्रह करने की बात कही और शाला संचालन प्रभावित किए बिना आवश्यकता होने पर विद्यार्थियों के गांव में पालक शिक्षक बैठक आयोजित करने को भी कहा। शिक्षक विद्यार्थियों के रोल मॉडल होते हैं इसलिए उसके अनुरूप ही विद्यालय में शिक्षक का व्यवहार होना चाहिए। आगामी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत मिशन 40 डेज की गतिविधियों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के साथ प्रत्येक दिन उसका फीडबैक गूगल लिंक के माध्यम से देने का निर्देश उन्होंने दिया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य उन्होंने रखा है। प्राचार्यों को कमजोर विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप परीक्षा की तैयारी कराने को कहा। वे चाहते है कि इस बार भी जशपुर जिला प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहे। इसके लिए संकल्प जशपुर सहित प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में चिन्हांकित विद्यार्थियों को पृथक से तैयारी कराने का निर्देश भी उन्होंने दिया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने विकासखंड वार जनरेट किए गए अपार आईडी की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्याे को मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने को कहा। साथ ही तंबाकू मुक्त परिसर का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा के लिए सभी विभागीय कर्मचारियों को हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करने के लिए निर्देशित करने को कहा। इस वर्ष स्पोर्ट्स और स्विमिंग को शामिल करते हुए समर कैंप भी आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया और साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के प्रयासों की जानकारी ली।
शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने मिशन 40 डेज के प्रतिदिन के वीडियो क्लिपिंग शेयर करने का निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिया।  साथ ही उन्हें रोज 2-3 विद्यालयों का निरीक्षण करने को भी कहा।  मूल्यांकन की गुणवत्ता के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की छमाही परीक्षा की बुलाई गई कई उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन करने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा उन्होंने की।
जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ अन्य विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली। यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने मिशन 40 डेज में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राचार्यों को दी। समर कैंप, तंबाकू मुक्त परिसर, सड़क सुरक्षा से संबंधित निर्देश के साथ अपार आईडी की समीक्षा भी की गई।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा और अवनीश पांडेय उपस्थित थे।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर  रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर 2 सड़कों की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को होगी बड़ी सहूलियत कुल 5.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत, आवागमन और विकास को मिलेगी गति

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…