Ro no D15139/23

जल जीवन मिशनरू नारायणपुर में 148 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से  घरों में दिया जा  रहा  शुद्ध पानी

जशपुरनगर 04 जनवरी 2025/ पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत किलकिला के ग्राम नारायणपुर में ग्राम वासियों को हर घर जल योजना के तहत् घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है, गांव में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20000 लीटर हैे और कुल 148 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत् हर घर जल योजना से लाभान्वित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है और सभी गांवों में हर घर जल पहुंचाकर ग्राम वासियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं। जल जीवन मिशन के आने से पूर्व नारायणपुर के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप एवं कुओं पर आश्रित रहते थे विशेषकर महिलायें जो परिवार के पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। योजना से पूर्व ग्रामीणों का पानी की वजह से ज्यादा तबीयत खराब होने की समस्या थी। अब पानी जांच कर पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।

  • Related Posts

    नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा के संबंध में सेतु निर्माण विभाग ने दिया स्पष्टीकरण

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/  नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा, 10 कि.मी. घूमकर जाना पड़ रहा के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है…

    Read more

    01 जून से अब तक जिले में 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज, सर्वाधिक मनोरा में

      जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ जिले में 01 जून से अब तक 4098.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 5931.10 मिमी रही…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस