
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में*
धमतरी 25 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के सभी निजी नर्सिंग होम एवं सोनाग्राफी सेंटर संचालकों की बैठक 26 मई, सोमवार को
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आहूत की गई है। सीएमएचओ डॉ यू एल कौशिक ने बताया कि यह बैठक सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने संबंधित निजी नर्सिंग होम और सोनोग्राफी संचालकों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप उपस्थित होने कहा है।









