Ro no D15139/23

राजामौली-महेश बाबू की फिल्म में मंदाकिनी बनीं प्रियंका चोपड़ा, पीली साड़ी, हाथ में गन के साथ धांसू लुक

इंटरटेनमेंट डेस्क । एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिलहाल उन्होंने अपनी इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की है. लेकिन इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी कलाकारों के फैंस एस.एस. राजामौली की फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. इस बीच इस बेनाम फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. जिसमें एक्ट्रेस का एक्शन अंदाज देखते ही बन रहा है. प्रियंका चोपड़ा का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है.
कैसी है प्रियंका चोपड़ा का लुक?
पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा को यलो कलर की साड़ी में देखा जा सकता है. उन्होंने सैंडल पहनी हुई है और उनके हाथ में बंदूक नजर आ रही है. पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा फुल एक्शन में दिख रही हैं. इस पोस्टर में उनके किरदार के नाम का भी खुलासा हो गया है. एस.एस. राजामौली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम मंदाकिनी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने प्रियंका चोपड़ा के भारतीय फिल्मों की वापसी पर वेलकमबैक लिखा है.
एसएस राजामौली की ग्लोब ट्रोटर
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले एस.एस. राजामौली की इस फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक रिलीज हुआ था. जैसे ही इस लुक को रिलीज किया गया तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. सोशल मीडिया पर इस लुक की कई पुराने किरदारों से तुलना होने लगी तो किसी ने कह डाला कि यह एआई से बना है. बात करें फिल्म की तो बताया जा रहा है कि एस.एस. राजामौली की इस फिल्म का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये है. इस फिल्म की शूटिंग को दुनियाभर में अंजाम दिया जा रहा है.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार