Ro no D15139/23

शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ

*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक पहल*

रायपुर, 31 जुलाई 2025/
राज्य शासन द्वारा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 125 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को पत्र प्रेषित कर इन पदों की पूर्ति हेतु औपचारिक मांग भेजी गई है। यह मांग विभागीय स्वीकृति के अनुरूप तैयार की गई है, जिससे भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सके।

राज्य सरकार का यह निर्णय न केवल शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक स्टाफ की उपलब्धता को सशक्त बनाएगा, बल्कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञता-सम्पन्न एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नींव और अधिक सुदृढ़ बनेगी।

यह पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर बनाना प्राथमिक उद्देश्य है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ