Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट दधीचि : सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भरतराम साहू ने लिया संपूर्ण देहदान का संकल्प, समाज के लिए बने प्रेरणा स्रोत

*अंगदान और देहदान पर नई मिसाल, जिले में अब तक 38 लोगों ने दिखाई राह*

रायपुर, 08 सितंबर 2025/ मैं मरणोपरांत मेडिकल के छात्र-छात्राओं के परिक्षण में काम आ सकूं इस आशा के साथ सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री भरतराम साहू ने “प्रोजेक्ट दधीचि” के अंतर्गत संपूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में प्रोजेक्ट दधीचि का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी दे रहे है। आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्री साहू को इस मानवीय निर्णय के लिए शॉल तथा प्रेरक पुस्तक देकर एवं अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन (आईएएस) ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

श्री साहू ने कहा कि मैं मरणोपरांत अपना शरीर दान कर रहा हूँ जिससे मेडिकल की छात्र-छात्राएं के परिक्षण में मेरा देह काम आ सके। इसलिए मैं अपना देहदान कर रहा हूं आप सब भी आएं और जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट दधिची से जुड़े और अपना देहदान और अंगदान करें।

श्री साहू ने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान शासन के विभिन्न अभियान जैसे पोलियो अभियान परिवार कल्याणकारी, क्षत्र नियंत्रण मलेरिया उन्मूलन, चेचक उन्मूलन, शासन द्वारा लक्ष्य दिया जाता था तन, मन, धन से पूरा करते रहे। श्री साहू ने बताया कि मैं एमबीबीएस के छात्रों को ट्रेनिंग हेतु गाड़ी में लेकर धरसीवां जाता था तथा प्राथमिक स्वास्थ्य के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्टाफ के साथ महामारी इत्यादि के बारे में ट्रेनिंग दिया करता था। आज भी मेडिकल कॉलेज के छात्रों से मेरा बहुत लगाव है इसलिए मैं मरणोपरांत मेरा शरीर दान कर रहा हूं जिससे मेडिकल छात्र एवं छात्राओं के पढ़ाई में प्रशिक्षण हेतु काम आ सके |

कलेक्टर डॉ सिंह के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि अब तक 38 लोग अंगदान एवं देहदान के माध्यम से जीवनदान का प्रतीक बन चुके हैं। इसका उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमजनों से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं और जरूरतमंदों के लिए जीवन की नई उम्मीद बनें।

इस मौके पर अपर कलेक्टर (आईएएस) सुश्री नम्रता जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान