Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट “दिव्य धुन”: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मिला सुरों का साथ, कला केंद्र के बच्चों के साथ रायगढ़ के चक्रधर महोत्सव में देंगे प्रस्तुति

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दी शुभकामनाएं, बच्चों को रायगढ़ के लिए किया रवाना

रायपुर, 03 सितंबर 2025/ “दिव्यांगता कोई कमी नहीं, बल्कि एक विशेष सामर्थ्य है” — इसी सोच को साकार कर रहे हैं रायपुर ज़िले के वे विशेष बच्चे, जो अपनी कला और संगीत के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं। इन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से चल रहे “दिव्य धुन” प्रोजेक्ट के तहत अब ये 14 बच्चे राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन चक्रधर महोत्सव, रायगढ़ में बैंड प्रस्तुति देने जा रहे हैं। साथ ही कला केंद्र के 9 विद्यार्थी गायन, बैंजो, तबला वादन सहित अन्य विधाओं में प्रस्तुति देंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल के अंतर्गत बच्चों को कला केंद्र, रायपुर में गायन तथा तबला, गिटार, ढोलक, हारमोनियम सहित अन्य वाद्य यंत्रों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लगातार अभ्यास, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से भरपूर ये बाल कलाकार अब मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव में रवाना होने से पूर्व कलेक्टर डॉ. सिंह ने इन बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनकी लगन व साहस की सराहना की। इसके उपरांत बच्चों के समूह को रायगढ़ के लिए रवाना किया।

प्रशिक्षण से गुजरते इन बच्चों के जीवन में संगीत एक नई आशा बनकर उभरा है। उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास की चमक यह दर्शाती है कि उन्होंने न सिर्फ हुनर सीखा है, बल्कि खुद की पहचान भी पाई है। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित रायपुर 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    Chhattisgarh Industry Dialogue on Green Steel secures investment commitments of ₹13,840 crore

      Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai calls for Chhattisgarh’s steel to be converted into downstream and specialty products within the state; projects to generate 10,921 employment opportunities Raipur, 13…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां