Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का त्वरित अमल, जरूरतमंदों को मिल रही तत्काल सहायता

छह माह से वृद्ध महिला को नहीं मिला पेंशन, निगम प्रशासक ने तत्काल दिलाया
पंजीकृत हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों को निराकरण करने दिए निर्देश

रायपुर 08 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं को त्वरित निराकरण करने की पहल शुरू हो गई है। पेंशनधारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह निगम मुख्यालय में पहुंचे और निराश्रित पेंशनधारियों से मुलाकात की और गंभीरता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। निगम मुख्यालय में निगम प्रशासक डाॅ. सिंह को पेंशनधारी श्रीमती लालमती सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले छह माह से उनके खाते में पेंशन नहीं पहुंचा रहा है। इसकी वजह से उन्हें निगम मुख्यालय के बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। निगम प्रशासक डाॅ. सिंह ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और उनकी समस्याओं को तुरंत निराकृत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को जानकारी दी और उनके प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रीमती ठाकुर को तत्काल निराश्रित पेंशन की राशि 500 रूपए दी गई और बैंक संबंधी त्रुटियों को सुधार भी कराया गया। बाकी राशि वृद्ध महिला को जल्द ही दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि निगम अधिनियम के अनुसार निराश्रित पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के नवीन प्रकरणों की स्वीकृति एमआईसी द्वारा दी जाती है। नगर निगम प्रशासक में एमआईसी की शक्तियां अधिनियम के तहत होती है एवं वे प्रकरणों में सक्षम स्वीकृति नगर निगम में देते है। इस संबंध में जिला कलेक्टर, निगम प्रशासक ने अधिकारियों को सभी आवेदनों पर स्वीकृति हेतु पात्रता अनुसार प्रकरण अविलंब नियमानुसार तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को पेंशन का वांछित लाभ शासन की कल्याणकारी योजना के तहत सहज तरीके से नगर निगम रायपुर में प्राप्त हो सके।
  • Related Posts

    जरूरतमंद युवाओं का मिल रहा स्मृति पुस्तकालय योजना का लाभ

    अब तक 8100 से अधिक पुस्तकें की गई दान, आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार रायपुर, 03 मार्च 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…

    Read more

    राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए लक्ष्मी वर्मा का चयन । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पसंद पर लगी मुहर ।

    घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख