Ro no D15139/23

महाकुंभ मेले के यात्रियों के लिए रीवा-प्रयागराज मार्ग में की गयी है समुचित व्यवस्थायें

भोपाल । प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगातार जारी है। महाकुंभ में तीन फरवरी बसंत पंचमी को विशेष पर्व स्नान को देखते हुए रीवा से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। इसी तरह माघ पूर्णिमा 12 फरवरी एवं महाशिवरात्रि 26 फरवरी को भी विशेष पर्व स्नान होंगे। इन दिनों भी लगाये गये शिविरों में विशेष व्यवस्था रहेगी।

रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर रीवा-प्रयागराज मार्ग में 4 स्थानों पर अधिकारियों के दल तैनात करके तीर्थयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जा रही हैं। तीर्थ यात्रियों के अस्थायी रूप से ठहरने, भोजन, पानी, जलपान, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियाँ रखी गयी हैं। तीर्थ यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी यात्री को रीवा जिले से गुजरते हुए किसी भी तरह की परेशानी न हो।

बेला बायपास, श्रीयुत महाविद्यालय गंगेव तथा चाकघाट में बनाये गये रैन बसेरों में तीर्थ यात्रियों के रूकने तथा उनके भोजन, पानी आदि वितरण की व्यवस्थाएँ अधिकारियों के दल द्वारा की जा रही है। तीर्थ यात्रियों को आवश्यक दवाओं का भी वितरण इन स्थानों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही जोगिनहाई टोल प्लाजा, सोहागी टोल नाका तथा चाकघाट बॉर्डर में वाहनों के निर्वाध आवागमन की व्यवस्था अधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है। रीवा-प्रयागराज मार्ग में रीवा जिले में कही भी वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई संपूर्ण मार्ग में तीर्थ यात्री बिना किसी परेशानी के रीवा जिले से गुजर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल