Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का करें प्राथमिकता से निराकरण

कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों के विभिन्न मांग एवं शिकायतों के प्राप्त आवेदनों का जनपद एवं विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। मांग एवं शिकायतों के प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदकों की संतुष्टि पर ध्यान देना आवश्यक है।
5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सीमांकन के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण आवेदकों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 मई को राज्यपाल श्री रमेन डेका एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे एवं जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारी करने को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल सीजन को देखते हुए खाद्य बीज की उपलब्धता की जानकारी ली एवं पर्याप्त खाद्य-बीज भंडार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों को प्रदाय किए जा रहे हाइब्रिड बीज की गुणवत्ता की जांच करने को निर्देशित किया। जिससे किसानों को बेहतर फसल उत्पादन से लाभ मिले।
बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास, पीएम जनमन, पीएम आवास सर्वे 2.0 प्लस , डीएमएफ, आयुष्मान कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड, राजस्व प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की उन्होंने विभिन्न विभागों को डीएमएफ मद से स्वीकृत किए गए कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ मार्को ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु 26 मई को महाअभियान चलाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत