Ro no D15139/23

जिले के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने 23 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में होगा जन चौपाल

जगदलपुर । कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने सहित आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए 23 अप्रैल से 02 मई तक ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उक्त जन चौपाल के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी सहित जिला, जनपद स्तरीय तथा ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सम्बन्धितों को नियत तिथि पर सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार जिले के जनपद पंचायत दरभा के समस्त ग्राम पंचायतों में 23 अप्रैल 2025, बकावंड के सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल, जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में 28 अप्रैल, जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल, तोकापाल के ग्राम पंचायतों में 01 मई तथा लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में 02 मई 2025 को जनचैपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमेें सम्बन्धित अधिकारी और अन्य मैदानी अमला ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित कर ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर परिचर्चा करने के साथ ही निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जिला पंचायत बस्तर में प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से मिल रही त्वरित और सुगम सेवाएं

    रायपुर. 27 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध…

    Read more

    अजोला से संवरी आजीविका, धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास

    *तालाबों में उगने वाली साधारण जलीय वनस्पति बनी आय और सशक्तिकरण का जरिया*   *अमाली पंचायत की महिलाओं ने पेश की प्रेरक मिसाल*   रायपुर,27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच