Ro no D15139/23

वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

*रायपुर, 16 नवंबर 2025/* सुदूर वनांचल क्षेत्र के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने की ऐतिहासिक पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार कला में 2.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव के पहुँचे। इस आधुनिक 100 सीटर छात्रावास से विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा अनुशासित वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि रेंगाखार जैसे वनांचल क्षेत्रों के बच्चे अक्सर लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुँचते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्रावास के निर्माण से उन्हें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्टडी रूम, सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छ शौचालय, आवासीय सुविधा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ अपने ग्रामों के निकट ही उपलब्ध हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      जशपुरनगर 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक…

    Read more

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 22 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास