Ro no D15139/23

शुद्व पेयजल प्रदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*ग्रीष्मकालीन से पूर्व जल प्रदाय विभाग की समीक्षा*

कवर्धा-ग्रीष्म कालीन में शुद्व पेयजल सप्लाई में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, लोगों को दोनो समय पर शुद्व पेयजल उपलब्ध हो, इसका पूर्ण ध्यान रखे। ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या ना हो इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य सभापति दुर्गेश अवस्थी, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, फिल्ड प्रभारी चंद्रिका सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहें।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग अंतर्गत पेयजल सप्लाई व फिल्टर प्लांट हो रहे कार्यो को लेकर समीक्षा की। उन्होनें कहा कि गर्मी में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी कर लेवें। सभी पंप ऑपरेटर अपने फिल्ड प्रभारी के बिना अनुमति के अवकाश पर ना जावें। समयानुसार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वार्डो में पेयजल सप्लाई करें तथा वार्डो से शिकायत ना आयें इसका पूर्ण ध्यान रखे। उन्होनें कहा कि वार्ड की नागरिकों से अपना व्यवहार अच्छा रखे ताकि पेयजल सप्लाई के दौरान परेशानी ना हो।

*शुद्व पेयजल की हो सप्लाई, इसका रखे ध्यान*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शुद्व पेयजल प्रदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, नागरिकों को शुद्व पेयजल मिले इसका पूर्ण ध्यान रखे, फिल्टर प्लांट में पर्याप्त मात्रा में एलम, ब्लीचिंग व अन्य आवश्यक सामाग्री का भंडारण करके रखे। उन्होनें कहा कि ग्रीष्मकाल में पानी की मांग सामान्य दिनों से कहीं अधिक बढ़ जाती है ऐसे में शुद्ध पेयजल की सतत् और समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए हम सबको प्रयास करना होगा।

  • Related Posts

    कवर्धा में 15 मार्च को सवर्ण महापंचायत, यू जी सी रेगुलेशन ईडब्ल्यूएस पर सौंपेगी ज्ञापन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली सवर्ण समाज की महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन अधिकार पट्टा वितरण में हो रहे विलंब के विषय में किया सदन का ध्यानाकर्षण, मंत्री ने कहा प्रदेश स्तर पर जल्द से जल्द करेंगे समस्या का समाधान

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज सदन में वनांचल एवं बैगा आदिवासी व ग्रामीण किसानों के हित के अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष रखा वहीं वन अधिकार पट्टा…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये