Ro no D15139/23

बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक

*अव्यवस्थित बस संचालन, अनियमित स्टॉपेज व पार्किंग पर नियंत्रण के लिए कबीरधाम पुलिस सख्त, बस स्टैंड से हटेंगे खराब वाहन*

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी श्री आरआई पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बस संचालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर में संचालित बसों से संबंधित विभिन्न यातायात समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से बसों के अनियमित स्टॉपेज, अव्यवस्थित पार्किंग तथा बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से खड़े किए जा रहे खराब एवं अनुपयोगी वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही बाधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

यातायात प्रभारी श्री आरआई पुष्पेंद्र सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बस संचालक निर्धारित स्टॉपेज का ही पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमित रूप से कहीं भी बस खड़ी करने या सवारी उतारने-चढ़ाने की प्रवृत्ति से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर में खड़े खराब एवं अनुपयोगी वाहनों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान बस संचालक संघ के पदाधिकारियों ने भी सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे सभी निर्धारित नियमों का पालन करेंगे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में कबीरधाम पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।

यातायात विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास