Ro no D15139/23

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता –  लक्ष्मी राजवाड़े

श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

रायपुर, 16 फरवरी 2026/
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर जिले के तिलसिंवा स्थित ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद एवं सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके। सम्मेलन के माध्यम से जिले के 2,539 हितग्राहियों को कुल 99 लाख 66 हजार 627 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। साथ ही महतारी जतन योजना, सियान योजना एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक डेमो चेक भी वितरित किए गए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक जन संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और श्रमिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिकों को विकास की धुरी बताते हुए मंच पर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, प्रतापपुर विधायक  शकुन्तला पोर्ते, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर  एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी  एलेन मिंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा