Ro no D15139/23

पीएसवाय-उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान परीक्षा के संभाग स्तरीय परीक्षा में चयनित बच्चों को किया सम्मानित

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2025/ सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को पीएसवाय-उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान परीक्षा के संभाग स्तरीय परीक्षा में चयनित बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त सरगुज़ा श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरगुज़ा सम्भाग के जिलों सरगुजा, जशपुर, कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर जिलों के विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री दुग्गा ने बच्चों को बधाई दी तथा आगामी राज्यस्तरीय परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, हमारे सरगुजा सम्भाग के बच्चों ने जो उपलब्धि हासिल की है वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह परीक्षा आने वाले भविष्य के लिए पहली सीढ़ी है, आगे आपको ऐसे कई परीक्षाओं का सामना करना है। लक्ष्य निर्धारित कर खूब मेहनत करें, निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। राज्य स्तरीय परीक्षा हेतु चयनित लेखन, चित्रकला और सामान्य ज्ञान विधा की परीक्षा में कुल 23 बच्चे का चयन हुआ है, जिनमें से कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बता दें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान परीक्षा नीति आयोग के द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें पूरे देश के बच्चे तीन विधाओं में भाग लेते हैं। जिसमें चित्रकला, सामान्य ज्ञान के प्रश्न और शोध पर आधारित प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके तहत बच्चों को प्रवीणता सूची के आधार पर नगद राशि और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाता है।

ये हुए सम्मानित-
इस दौरान सरगुजा जिले के प्रियेश सिंह एवं संध्या गुप्ता, एमसीबी जिले से अक्षत गोयल, सूरजपुर जिले से मान्यता जायसवाल एवं विहान ठाकुर सम्मानित हुए। वहीं  जशपुर जिले से प्रज्ञा केरकेट्टा, मंदाकिनी चक्रवर्ती, निधि ठाकुर, खुशी यादव, आँचल गुप्ता, मधु कंवर, सुमन रानी, यश तिवारी, रश्मि राठिया, आयुष कुमार तथा कोरिया जिले से कृशा अग्रवाल,अभिज्ञान, निधि राजवाड़े सम्मानित हुए।

“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत लगाए गए पौधे-
इस दौरान संभागायुक्त कार्यालय परिसर में सरगुजा संभागायुक्त श्री दुग्गा ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है, पेड़ लगाने के बाद उसकी सुरक्षा का दायित्व भी हमारा है। इसलिए पेड़ अवश्य लगाएं और अपने रिश्तेदारों, आस-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान