Ro no D15139/23

महासमुंद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम प्रारंभ

महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक में फाइलेरिया (हाथीपाँव) जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरपंच समूह के सहयोग से आयोजित इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधिं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें रोग के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम पर जोर दिया गया।
फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो असमय उपचार न होने पर हाथ, पैर या अन्य अंगों में स्थायी सूजन का कारण बन सकता है। जिला समन्वयक पीसीआई अनिल कुमार बघेल ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए साल में एक बार सभी पात्र व्यक्तियों को दवा का सेवन कराना जरूरी है।
वर्ष 2026 में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए कार्यक्रम महासमुंद जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा वितरित करेंगे। सरपंचों को पंचायत स्तर पर सहयोग के तरीके बताए गए, जैसे मुनादी के माध्यम से प्रचार, नारा लेखन, पोस्टर लगाना, ग्राम सभा में चर्चा, तथा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के साथ समन्वय। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा से वंचित न रहे। अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें, स्वयं दवा लें और परिवार व पड़ोसियों को प्रेरित करें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?