Ro no D15139/23

विश्व हेपेटाईटिस दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों में जनजागरूकता कार्यक्रम हुए आयोजित

लक्षण एवं बचाव के सम्बन्ध में लोगों को दी गई जानकारी
अम्बिकापुर । विश्व हेपेटाईटिस दिवस 28 जुलाई 2025 के अवसर पर जिले में सभी विकासखण्डों में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष हेपेटाइटिस बी के 47560 एवं हेपेटाइटिस सी के 42930 लोगों का जांच किया गया। जिसमें से हेपेटाइटिस बी के 169 पॉजिटिव, हेपेटाइटिस सी के 122 पॉजिटिव लोगों का इलाज किया गया। इस वर्ष स्वास्थ्य कर्मचारियों को हेपेटाइटिस के 186 टीके लगाए गए हैं। वहीं हेपेटाइटिस से ग्रसित 11 गर्भवती माताओं का इलाज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस.मार्को ने बताया कि प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक करना है। हेपेटाइटिस साइलेंट किलर की तरह काम करता है जो अक्सर बिना लक्षण शरीर के भीतर गंभीर नुकसान पहुंचा देता है। नोडल अधिकारी डॉ शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस का थीम ‘Hepatitis Let’s Break It Down’ है। इसका उद्देश्य हेपेटाइटिस से जुड़े भ्रम और रुकावटों को तोड़ना है, ताकि सभी को ईलाज, टेस्ट और टीकाकरण तक आसानी से पहुंच मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यतः हेपेटाइटिस 05 प्रकार के होते है, हेपेटाइटिस ए दूषित भोजन या पानी से फैलता है, हेपेटाइटिस बी संक्रमित खून एवं शरीर के अन्य तरल पदार्थों (जैसे असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों का उपयोग) से फैलता है, हेपेटाइटिस सी मुख्य रूप से संक्रमित खून के संपर्क में आने से फैलता है (जैसे संक्रमित सुइयों या रक्त चढ़ाने से), हेपेटाइटिस डी यह केवल उन्हीं लोगों को होता है जिन्हें पहले से हेपेटाइटिस बी है, हेपेटाइटिस ई दूषित पानी या भोजन से फैलता है। हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण हल्के हो सकते हैं या बिलकुल भी दिखाई नहीं देते जिसकी वजह से इसे साइलेंट किलर कहते हैं. इसके सामान्य लक्षण जैसे थकान, जी मिचलाना और उल्टी, पेट दर्द (खासकर ऊपरी दाहिने हिस्से में), भूख न लगना, हल्का बुखार, पेशाब का रंग गहरा होना, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया), जोड़ों में दर्द, मिट्टी के रंग का मल। उन्होंनें बताया कि हेपेटाइटिस के कई प्रकारों का इलाज संभव है. हेपेटाइटिस ए और ई अक्सर अपने आप ठीक हो जाते हैं. हेपेटाइटिस बी और सी के लिए प्रभावी दवाएं उपलब्ध हैं जो बीमारी को नियंत्रित कर सकती हैं और कुछ मामलों में पूरी तरह ठीक कर सकती हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जे.के.रेलवानी ने बताया कि हेपेटाइटिस से बचाव संभव है, आमजनों को इसकी जानकारी होना जरूरी है। हेपेटाइटिस ए और बी के लिए टीके समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। डीपीएम डॉ. पुष्पेन्द्र राम ने बताया कि हेपेटाइटिस का सीधा असर लिवर पर होता है। आमजनों को ऐसे संक्रमण से बचने के लिए इसके लक्षण, बचाव के सम्बन्ध में जागरूक होना आवश्यक है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….