Ro no D15139/23

ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

 रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई

अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से प्रसारित उस कथित प्रेस विज्ञप्ति और चेतावनी का खंडन किया है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह करने की बात कही गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति का विभाग के साथ कोई आधिकारिक अनुबंध नहीं है।

मामले में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
कथित ठेकेदार श्री रजनीकांत ने एक पत्र के माध्यम से विभाग के अधिकारियों पर जल जीवन मिशन के कार्यों में भुगतान न करने, कमीशन की मांग करने और मानसिक प्रताड़ना देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र में उल्लेख किया गया था कि 65 लाख रुपये के कार्य के विरुद्ध केवल 22 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने 30 मार्च 2026 को दोपहर 1ः00 बजे पीएचई कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पक्ष

कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अम्बिकापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसारः संबंधित उप-अभियंता और सहायक अभियंता से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभाग में ’श्री रजनीकांत’ के नाम से कोई भी अनुबंध (Contract) पंजीकृत नहीं है। जब विभाग के साथ कोई अनुबंध ही नहीं है, तो भुगतान लंबित होने या प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

मामले की संवेदनशीलता और आत्मदाह की चेतावनी को देखते हुए, कार्यपालन अभियंता ने इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु आवश्यक सूचनाएं साझा की हैं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बरती जा रही है और बिना किसी वैध अनुबंध के लगाए जा रहे आरोप केवल छवि धूमिल करने का प्रयास हैं।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?