Ro no D15139/23

आदि सेवा केन्द्रों में 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संचालित आदि सेवा केन्द्रों में 13 से 15 अगस्त 2026 तक जनसुनवाई यानी जन शिकायत निवारण एवं लाभार्थी संतुष्टि शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जशपुर जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 440 जन जातीय बाहुल्य ग्रामों को शामिल किया गया है। आदि सेवा केन्द्रों को जनजातीय क्षेत्रों में पात्रता संबंधी सुविधाओं, शिकायत निवारण, शासकीय योजनाओं के समन्वय तथा सामुदायिक सहभागिता के लिए ग्राम स्तर पर एक स्थायी मंच के रूप में विकसित किया गया है।
जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का पंजीयन कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जानकारी, नागरिक सुविधाओं के प्रति जागरूकता तथा आवश्यक दस्तावेजों के डिजिटल दस्तावेजीकरण में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
शिविरों में आदिम जाति विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बैंकिंग/सीएससी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएंगे।
जिला प्रशासन ने जनजातीय समुदाय के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के आदि सेवा केन्द्रों में आयोजित जन सुनवाई शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी शिकायतों, समस्याओं एवं पात्रता संबंधी आवश्यकताओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!